मवेशियों को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे पशु तस्कर को पुलिस ने दबोचा

पांढुरना। मवेशियों को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे एक पशु तस्कर को ग्राम टेमनी साहनी के पास पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई हैं,वही इससे मुक्त कराए 21 मवेशियों को गौशाला में सुरक्षित रखा गया हैं ।

ग्राम टेमनी साहनी के पास से होकर पशु तस्करों द्वारा मवेशियों को महाराष्ट्र के क़त्लखाने ले जाने की मुखबिर से मिली सूचना पर बीते मंगलवार-बुधवार की दरमियान रात को जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देश तथा एसडीओपी ब्रजेश भार्गव, थाना प्रभारी अजय मरकाम के मार्गदर्शन में बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह बघेल के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा ग्राम टेमनी साहनी के पास महाराष्ट्र नरखेड़ थाने के ग्राम अंबाडा निवासी अजय पिता रमेश चौधरी उम्र 28 वर्ष को पकड़ इसके द्वारा रात में मवेशियों को इस तरह महाराष्ट्र ले जाने के दस्तावेज मांगने पर इस उक्त युवक द्वारा कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस द्वारा इस युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर इसके पास से 21 मवेशियों को मुक्त कर इन पशुओं को ग्राम के गौशाला में सुरक्षित रखा हैं । पुलिस की इस कार्यवाही से पशु तस्करों में हड़कंप व्याप्त हैं ।

Next Post

इटारसी में युवक की संदिग्ध मौत, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर समाजजनों ने सौंपा ज्ञापन

Wed Jan 21 , 2026
इटारसी। शहर के न्यास कॉलोनी खेड़ा बाईपास रोड पर 12 जनवरी की रात मिले युवक के शव का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांसखेड़ा निवासी 30 वर्षीय मोहित चौधरी की संदिग्ध मौत को लेकर परिजन और समाजजन पुलिस जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। घटना को […]

You May Like