अधिकारी कर रहे उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण

भैरूंदा। जिले में ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से किसानों को उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है. वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं. तहसीलदार सौरभ शर्मा एवं कृषि एसडीओ बीएस राज ने रावल ट्रेडर्स उर्वरक विक्रय केंद्र का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से की जा रही विक्रय प्रक्रिया की जानकारी लेकर निर्देश दिए कि किसानों को पोर्टल पर सत्यापन के बाद ही उर्वरक वितरित किया जाए.

Next Post

बीवीपी मुलताई के पुनः अध्यक्ष बने प्रशांत भार्गव, निर्विरोध निर्वाचन

Wed Apr 1 , 2026
मुलताई। भारत विकास परिषद ताप्ती शाखा मुलताई के निर्वाचन सोमवार को प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं प्रान्त शाखा विस्तारक एवं समन्वयक राजीव खंडेलवाल के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए। इस वर्ष पुनः 2025-26 के अध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्ष को पुनः सेवा सत्र 2026-27 के लिए शाखा सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। […]

You May Like