
जबलपुर। गोलबाजार सुपर मार्केट के समीप स्थित दत्त मंदिर परिसर में प्रस्तावित संगीत कार्यक्रम में गायक की प्रस्तुति को लेकर हिंदू धर्म सेना ने आपत्ति दर्ज कराई। संगठन ने मंदिर परिसर में इस प्रकार के आयोजन को धार्मिक मर्यादा के अनुरूप नहीं बताते हुए विरोध किया, जिसके बाद कार्यक्रम को रोक दिया गया।
हिंदू धर्म सेना ने थाना लॉर्डगंज के थाना प्रभारी को शिकायत कर कार्यक्रम की अनुमति, आयोजकों की भूमिका तथा मंदिर परिसर में व संगीत आयोजनों की व्यवस्था की जांच की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत ने कहा कि मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की अनुमति और स्वरूप की निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसे आयोजनों को लेकर स्पष्ट नियम बनाए जाएं और धार्मिक मर्यादा से जुड़े मामलों में श्रद्धालुओं की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया जाए। इस अवसर पर संस्थापक योगेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत, मुकेश रजक, अरविंद बाबा,अविनाश सुखदान, बीएस यादव, दिनेश, हेमराज उपाध्याय, चिराग,परमदीप, साहिल, भरत सौरभ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
