सेमरिया थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी

रीवा:रीवा एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान रात में सेमरिया थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. जहा थाने का निरीक्षण कर अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियो पर शिकंजा कसने के निर्देश दिये.वही उन्होने रात कालीन गश्त और पेट्रोलिंग में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी. थाने के दस्तावेज चेक किये और लंबित प्रकरणों का इस माह निराकरण करने के लिये कहा. थाना प्रभारी विकास कपीश को निर्देश दिए कि वे जनशिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दें.

साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्त और अपराध नियंत्रण के लिए अधिक सक्रिय रहने के निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है ताकि अपराधों पर अंकुश लगे और जन-सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण एक संकेत है कि प्रशासन थाना-स्तर की जवाबदेही को लेकर सख्त है. उन्होंने कहा कानून-व्यवस्था में सुधार हमारी प्राथमिकता है. हर थाने में पारदर्शी और संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी ताकि जनता का विश्वास बढ़े.

Next Post

अधिवक्ता संघ की बैठक में चार प्रस्ताव पारित

Sun Dec 7 , 2025
रीवा: अधिवक्ता संघ जिला रीवा के वरिष्ठतम एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति में तथा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में चेम्बर व बैठक व्यवस्था की बनी नीति 2025 को लेकर अपनी नाराजग जाहिर की.अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायालय के स्थान परिवर्तन […]

You May Like

मनोरंजन