
पचमढ़ी: मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन की शुरुआत राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन और झंडा वंदन के साथ हुई। शिविर में अनुशासन, उत्साह और एकजुटता का वातावरण स्पष्ट रूप से अनुभव किया गया।
संगठन केवल ढांचा नहीं, जीवंत विचारधारा का प्रतीक
सत्र की शुरुआत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह कोषाध्यक्ष विजय सिंगला के उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन केवल पदों का ढांचा भर नहीं है, बल्कि यह देश के हर कोने में पार्टी की विचारधारा और मूल्यों का जीवंत स्वरूप है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपनी भूमिका को समझते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करें।
सामाजिक समन्वय से सशक्त होगा जनसंपर्क तंत्र
इसके पश्चात एआईसीसी सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने सामाजिक संगठनों के साथ सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जितना व्यापक संवाद और जुड़ाव होगा, कांग्रेस का जनाधार उतना ही गहरा और प्रभावी बनेगा।
नेतृत्व ने जिला अध्यक्षों का मनोबल बढ़ाया
मुख्य मार्गदर्शन सत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन की रूपरेखा, कार्यक्रम विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा:
“जिला अध्यक्षों के अधिकारों की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। आप ईमानदारी से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें, मैं पूरी ताकत से आपके साथ खड़ा हूँ।”
पटवारी ने स्पष्ट किया कि संगठन के विस्तार की योजना ब्लॉक, पंचायत और ग्राम स्तर तक परफॉर्मेंस आधारित मॉडल पर लागू की जाएगी। महिलाओं, एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।
जनता का विश्वास ही असली शक्ति
पटवारी ने कहा कि आज जनता भाजपा से परेशान है और कांग्रेस को हर स्तर पर जनता की सच्ची आवाज बनना होगा।
“जनता से जुड़कर चलना ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
