आचार संहिता तोड़ने पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पर जुर्माना

दुबई, 12 फरवरी (वार्ता) अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर टी20 विश्व कप 2026 ग्रुप डी के मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी अचार संहिता के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फ़ीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की वेबसाइट के मुताबिक, नबी को कोड के आर्टिकल 2.4 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो “इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के निर्देश को न मानने” से जुड़ा है।

यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर की शुरुआत में हुई, जब नबी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रिस्टबैंड को लेकर मैदानी अंपायरों से बात कर रहे थे।

लेवल 1 के उल्लंघन पर कम से कम ऑफिशियल फटकार और ज़्यादा से ज़्यादा खिलाड़ी की मैच फ़ीस का 50 परसेंट जुर्माना हो सकता है। मैच का अंत बहुत ही नाटकीय तरीके से हुआ, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने दो सुपर ओवर के बाद रोमांचक जीत हासिल की।

खास बात यह है कि मोहम्मद नबी ने 150 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, और इस फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के एलीट ग्रुप में शामिल हो गए हैं। उनके नाम अफगानिस्तान के लिए सबसे ज़्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है।

Next Post

जिम्बाब्वे की नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर करने पर

Thu Feb 12 , 2026
कोलंबो, 12 फरवरी (वार्ता) ग्रुप बी में सबकी नजरें अब क्लासिक डेविड बनाम गोलियथ मुकाबले पर टिकी हैं, जब शुक्रवार को यहां आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे का मुकाबला टूर्नामेंट की फेवरेट टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले में जीत की जबरदस्त […]

You May Like