उरी सेक्टर में सीमा पार से हुयी गोलीबारी में एक महिला की मौत

श्रीनगर 09 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में गुरुवार रात को सीमा पार से हुयी भारी गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मृतका की पहचान राजरवार उरी की नरगिस बशीर के रूप में हुई है। महिला की मौत पाकिस्तानी गोला फटने से हुई। गोलाबारी में तीन अन्य घायल भी हुए।

उन्होंने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी की गई जिसके कारण लोग सुरक्षित इलाकों की ओर पलायन करने लगे। कुपवाड़ा में भारी गोलाबारी हुई।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच गोलीबारी जारी है। पिछले एक पखवाड़े में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन भारत द्वारा सीमा पार कई हमले किए जाने के बाद से तनाव बढ़ गया।

Next Post

शिकागो में जन्मे कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट नये पोप चुने गये

Fri May 9 , 2025
वेटिकन सिटी, (वार्ता) शिकागो में जन्मे कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट, 69, नये पोप चुने गये। वह अमेरिका से आने वाले पहले पोप बन गये। प्रीवोस्ट ने ‘लियो चौदहवें ’को अपना पोप नाम चुना। कैथोलिक चर्च के कार्डिनल इलेक्टर्स ने गुरुवार को अपने ही रैंक के एक अमेरिकी को नया पोप चुना। […]

You May Like