अमरकंटक-नर्मदा समेत 26 ट्रेनों में एलएचबी कोच

जबलपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की संरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए 26 ट्रेनों के 34 रैक में आधुनिक एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई है। इनमें दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस, बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, बिलासपुर-भगत की कोठी, बिलासपुर-बीकानेर, बिलासपुर-बक्सर, बिलासपुर-एर्णाकुलम, बिलासपुर-चेन्नई, बिलासपुर-पुणे, रायपुर-कोरबा, बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति, दुर्ग-जम्मूतवी, दुर्ग-नौतनवा, दुर्ग-कानपुर, दुर्ग-अजमेर, दुर्ग-ऊधमपुर और दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफर शामिल हैं।

इसके अलावा रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी, कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस, बिलासपुर-नागपुर इंटरसिटी, बिलासपुर-रीवा, बिलासपुर-येलहंका, दुर्ग-अंबिकापुर और अंबिकापुर-शहडोल में भी एलएचबी कोच चल रहे हैं। मजबूत ढांचे और बेहतर सस्पेंशन वाले इन कोचों से झटके-कंपन कम होते हैं, वहीं अधिक बर्थ क्षमता यात्रियों के लिए राहत है। एलएचबी स्लीपर में 80, एसी-3 में 72 और एसी-2 में 62 बर्थ होने से कन्फर्म बर्थ की संभावना भी बढ़ती है।

Next Post

BRICS में शी-पुतिन पहुंचे... फिर ट्रंप और मेलोनी कहां हैं? ‘Melodi’ से जुड़ा ये सवाल क्यों ढूंढ रहे हैं लोग?

Sat Sep 12 , 2026
नई दिल्ली। दिल्ली में BRICS का मंच सजा है… तस्वीरों में चीन के शी जिनपिंग हैं, रूस के व्लादिमीर पुतिन हैं, ईरान के राष्ट्रपति हैं… लेकिन इन तस्वीरों को देखने वाले लोगों के मन में एक सवाल जरूर है – आखिर मोदी के साथ मेलोनी और ट्रंप नजर क्यों नहीं […]

You May Like