श्रद्धालु की तबीयत बिगडऩे से मौत

उज्जैन। गुजरात से महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लाया गया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुजरात के बजनाकाठ, निवासी चंदू पिता मेवाजी ठाकुर 50 वर्ष अपने परिवारजनों के साथ गुरुवार को महाकाल दर्शन करने के साथ अन्य देव स्थलों की यात्रा के लिए उज्जैन पहुंचे थे। परिवार ने कार्तिक चौक स्थित धर्मशाला में किराये से कमरा लिया था। आज सुबह चंदू ठाकुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। आशंका जताई गई कि हार्टअटैक होने से मौत हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में मर्ग कायम किया गया है।

Next Post

ऑनलाइन गेमिंग विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी

Fri Aug 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ऑनलाइन गेमिंग प्रचार और विनियमन अधिनियम, 2025 को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस कानून का मकसद ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना, गेम्स के जरिए पैसे लूटने पर रोक लगाना और ई-स्पोर्ट्स को खेल के रूप में मान्यता देना है। इसके साथ […]

You May Like