चेकिंग देख भाग रहा बाइक सवार तस्कर 2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

इंदौर: अन्नपूर्णा पुलिस ने दशहरा मैदान के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर दबोचा है. पुलिस को देखकर भाग रहे इस आरोपी के पास से तलाशी में 2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बाइक और नशे की खेप को जब्त कर लिया है.

अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम द्वारा दशहरा मैदान के पास मुस्तैदी से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक वहां पहुँचा, लेकिन सामने पुलिस पॉइंट को देखकर वह घबरा गया और गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा. मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने संदेहास्पद स्थिति को भांपते हुए तत्काल पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया.

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अर्पित पिता अशोक कुमार निवासी द्वारकापुरी बताया. जब पुलिस टीम ने उसकी मोटरसाइकिल पर टंगे बैग की बारीकी से तलाशी ली, तो उसमें से 2 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने अर्पित को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है कि वह यह नशा कहाँ से लेकर आया था और शहर में किसे सप्लाय करने जा रहा था.

Next Post

सब्जी दुकान में भड़की आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

Wed May 20 , 2026
इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत खंडवा रोड स्थित अनुराधा नगर में बुधवार अलसुबह एक सब्जी की दुकान में आग लग गई. इस हादसे में दुकान के भीतर रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया.फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग अनुराधा नगर निवासी बबली पति प्रीतम सिंह की सब्जी दुकान में […]

You May Like

Play sound