चरित्र के संदेह में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी पति हिरासत में

गुना। म्याना थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में गुरुवार रात एक महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, पिपरिया गांव निवासी नूरी बाई (लगभग 45 वर्ष) पत्नी शेखू आदिवासी पर गुरुवार रात करीब 11 बजे कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, परिजन विवाद की स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं।

नूरी बाई की चीखें सुनकर उनके बच्चे जाग गए और रोने लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर म्याना पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। मृतका के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

एकादशी पर जिले में 1 करोड़ रुपए की शकरकंद की खपत

Fri Nov 20 , 2026
सतना: एकादशी के पावन अवसर पर जिले के हर घर में फलाहार के रूप में शकरकंद को तरह-तरह से पकाकर खाया जाता है। इस अवसर पर जिले में करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य की शकरकंद को खाया जाता है, जिसमें शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण और कस्बाई इलाकों की हिस्सेदारी […]

You May Like