
सिंगरौली । बरगवां क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गई बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक एमपी 66 एमके 6518 बरामद की, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त की शाम फरियादी सुनीत जायसवाल ने अपनी मोटरसाइकिल किराए के मकान के सामने खड़ी की थी। अगले दिन सुबह बाइक गायब मिली। शिकायत पर बरगवां थाने में अपराध पर धारा 303(2)बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जहां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने टीम गठित कर आरोपी और चोरी गई मोटरसाइकिल की तलाश शुरू कराई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दिनकर उर्फ पीयूष द्विवेदी उम्र 21 वर्ष, निवासी झखरावल, थाना जियावन, हाल बरहवा टोला, थाना बरगवां को पकड़ा और उसके कब्जे से बाइक बरामद कर ली। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, सउनि रामचरण सतनामी, अरुण पटेल, प्रआर श्यामलाल प्रजापति, फूल सिंह, आर अरविन्द यादव एवं महेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
