यादव ने शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त किये

भोपाल, 12 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने विमान दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार 13 जून को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये हैं।

डॉ यादव ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना से वे हताश हैं और पूरा देश भी दुखी है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। डॉ यादव ने दु:ख इस घड़ी में परमात्मा से सभी नागरिकों को संबल प्रदान करने की कामना भी की है।

 

Next Post

दिल दहला देने वाली दुर्घटना है: विजयन

Thu Jun 12 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 12 जून (वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर दिल दहला देने वाली है। “यह दुखद है कि विमान में सवार सभी यात्रियों में से एक को छोड़कर सभी की मौत हो […]

You May Like