निरंजनपुर में महिला की हत्या, किचन में खून से लथपथ मिला शव

इंदौर. निरंजनपुर इलाके में देर रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया, जिसकी जांच में हत्या की पुष्टि हुई है. महिला अपने ही घर के किचन में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई थी. सिर पर भारी वार के निशान मिले हैं, जबकि घटना के बाद से पति फरार है. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

लसूडिया थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि बुधवार रात अस्पताल से 45 वर्षीय महिला की मौत की सूचना मिली थी. जांच में पता चला कि महिला अपने बेटों के साथ रहती थी. उसके दोनों बेटे काम पर गए हुए थे. रात में जब वे लौटे तो महिला सामने के कमरे में नहीं मिली. किचन में जाकर देखा तो वह जमीन पर पड़ी थी और सिर से खून बह रहा था. उसी दौरान परिवार के लोगों ने महिला के पति को घर से बाहर की ओर तेजी से जाते देखा. परिजन और आसपास के लोगों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को आई शार्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से हमला किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए जांच तेज कर दी. सोनी ने बताया कि आरोपी पति घटना के बाद से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमों को लगाया है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के किसी दूसरी महिला से संबंध थे, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था. परिजनों के बयान और आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के पीछे की पूरी वजह साफ हो सकेगी फिलहाल मामले में जांच की जा रही है.

Next Post

ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला का पैर फिसला,RPF की तत्परता से बची महिला की जान

Thu Dec 25 , 2025
रतलाम। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन में आने वाली थी। रेलवे सुरक्षा बल की सूझबूझ एवं साहस से एक महिला यात्री की जान बचाई गई। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत रेलवे […]

You May Like