वार्ड 40: फूटी टंकी पर निर्भर रहवासी, नहीं हो रही पानी की पूर्ति

इंदौर: वार्ड क्रमांक 40 का कुछ हिस्सा खजराना गांव के पीछे पड़ता है, जहां करबला मैदान है. इसी के ठीक पीछे क्षेत्र में सैकड़ों मकानों की आबादी है. यहां पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है. पानी की पूर्ति के लिए क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर पानी की काली सरकारी टंकी रख दी गई है.

बोरिंग या फिर पानी के टैंकर से इस टंकी को भर दिया जाता है. रहवासी टंकी पर पहुंचकर पानी भरकर घर ले जाते हैं. हर घर नल योजना के होने के बावजूद नगर निगम आज भी लोगों को इस तरह पानी वितरण कर रहा है. इतना ही नहीं निगम की लापरवाही में यह भी देखने को मिला है कि क्षेत्र वासियों को जिस काली टंकी का सहारा है वहां कई स्थान से फूटी हुई है जिससे आधा पानी तो यूं ही बह जाता है और लोगों को पानी कम मिल पाता है.

इनका कहना है
बोरिंग से टंकी भर दी जाती है लेकिन पानी की टंकी नीचे से फूटी हुई है. जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता और रहवासी पानी के लिए परेशान होते हैं. कई बार शिकायत की लेकिन अधिकारी नहीं सुनते.
– ओम प्रकाश
क्षेत्र में बोरिंग है वह भी दूर है. उसकी लाइन क्षेत्र के घरों तक नहीं दी है. ऐसे में लोगों को टंकी तक जाना पड़ता है. दूसरे क्षेत्रों में जाकर देखो योजना का लाभ दिया जा रहा है.
– बाबू लाल
किसी भी कार्य के लिए क्षेत्र पार्षद को कहने पर वह पूरा सहयोग करते हैं. पानी की परेशानी के लिए भी हम आग्रह करते हैं कि घरों-घर बोरिंग की लाईन दे दी जाए ताकि क्षेत्र की महिलाओं को सुविधा मिल सके.
– सुमित्रा बाई

टंकी बदलाई जाएगी
वार्डवासियों की सुविधा के लिए मैंने अपने क्षेत्र में सबसे ज़्यादा बोरिंग करवाए हैं. कर्बला के पीछे क्षेत्र से पानी की समस्या मेरे पास आ चुकी है. क्षेत्र में बोरिंग की लाईन डाली जाएगी और टंकी भी बदलाई जाएगी.
– पुष्पेंद्र पाटिदार पार्षद

Next Post

मिड-डे मील में अव्यवस्था: CEO की फटकार के बाद आए थाली और गिलास

Fri Jul 25 , 2025
रायसेन। एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गोपीसुर सतकुंडा में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई शिक्षक अनुपस्थित मिले, वहीं मध्यान्ह भोजन करते समय छात्र-छात्राएं थालियों के अभाव में रोटियां हाथ में लेकर खाते नजर आए। इस अव्यवस्था पर सीईओ भदौरिया ने कड़ा […]

You May Like