मिड-डे मील में अव्यवस्था: CEO की फटकार के बाद आए थाली और गिलास

रायसेन। एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गोपीसुर सतकुंडा में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई शिक्षक अनुपस्थित मिले, वहीं मध्यान्ह भोजन करते समय छात्र-छात्राएं थालियों के अभाव में रोटियां हाथ में लेकर खाते नजर आए।

इस अव्यवस्था पर सीईओ भदौरिया ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदार शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए। साथ ही स्कूल प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

सीईओ की फटकार का असर यह हुआ कि अगले ही दिन शिक्षकों ने विद्यालय में 50 थालियों और 50 गिलासों का सेट उपलब्ध कराया। जिसके बाद बच्चों को दोपहर का भोजन व्यवस्थित रूप से थालियों में परोसा गया और पीने के लिए गिलास भी दिए गए। इससे बच्चों को साफ-सुथरे और सम्मानजनक ढंग से भोजन करने की सुविधा मिली।

 

Next Post

हरियाली तीज पर सांस्कृतिक रंगों से सजा वैश्य महिला मंडल का आयोजन

Fri Jul 25 , 2025
भोपाल। पुराना भोपाल में वैश्य महिला मंडल ने हरियाली तीज उत्सव मनाया। महिलाओं ने गीत, नृत्य, रैंप वॉक में भाग लिया। औषधीय पौधों का रोपण और बेलपत्ती वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अंकित गुप्ता तीज क्वीन बनीं। वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।   Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like