कलेक्टर ने भी मिट्टी की गणेश प्रतिमा खरीदी

खंडवा। कलेक्टर ने भी मिट्टी के गणेशजी की प्रतिमा बाजार से खरीदी। वे लंबे समय से सामाजिक संगठनों के साथ लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि, पर्यावरण और जल संरचनाओं की रक्षा के लिए इको फ्रेंडली मिट्टी के गणेशजी खरीदें।

पीओपी की प्रतिमाएं नहीं खरीदें। इससे लोगों के मन और सामाजिक भावना दोनों प्रभावित होंगी। पीओपी और कृत्रिम रंग दोनों नुकसानदायक हैं।

मंडी में दुकानों पर पहुंचे कलेक्टर

खंडवा में सामाजिक संगठन भी इस अपील में शामिल हो गए हैं। कलेक्टर ने अनाज मंडी में लगी दुकानों पर जाकर स्थिति भी देखी। उन्होंने बताया कि कोलकाता, इंदौर, महू और अन्य क्षेत्रों से मिट्टी के गणेश की प्रतिमाएं बहुत सुंदर और आकर्षक ढंग से लाई गई हैं। यहां लोगों को गणेशजी पसंद भी आ रहे हैं।

बच्चों में भी दिखा उत्साह

बच्चों में भी उत्साह नजर आ रहा है। वे अपने पालकों के साथ यहां पहुंचकर मिट्टी के गणेशजी की प्रतिमाएं पसंद कर रहे हैं । कलेक्टर ने कहा कि मैंने भी यहीं से मिट्टी के गणेश की प्रतिमा खरीदी है।

सहायता समूह वालों ने लगाई दुकानें

कलेक्टर ने मंगलवार को पुरानी मंडी प्रांगण में स्व सहायता समूहों द्वारा ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के विक्रय हेतु लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर केवल मिट्टी व प्राकृतिक रंगों से तैयार ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं ही खरीदकर अपने घरों में स्थापित करने की अपील की।

पीओपी की प्रतिमाओं के नुकसान गिनाए

उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों से जल एवं पर्यावरण प्रदूषित होता है। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय दुकानदारों से चर्चा भी की। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा भी मौजूद थे। स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा गणेशोत्सव पर्व पर नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर एवं पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में मिट्टी व प्राकृतिक रंगों से आकर्षक गणेश प्रतिमाएं तैयार कर विक्रय हेतु प्रदर्शित की गई हैं।

Next Post

जावद पुलिस को सफलता, आई-20 कार से 80 किलो डोडाचूरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue Aug 26 , 2025
नीमच। प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत जावद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आई -20 कार से चार कट्टों में भरा 80 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार […]

You May Like