आईटीआई ग्वालियर के 51 युवाओं का अबूधाबी की कंपनी में चयन, कौशल विकास मंत्री टेटवाल ने संवाद कर दी बधाई

ग्वालियर: शासकीय संभागीय आईटीआई ग्वालियर के 51 छात्रों का चयन अबूधाबी की प्रतिष्ठित कंपनी में हुआ है। प्रदेश के कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन छात्रों से संवाद कर बधाई दी। यह चयन आईटीआई के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से हुआ है।

इन 51 छात्रों में से 33 छात्रों की आईटीआई अभी पूरी नहीं हुई है और उन्हें परीक्षा से पहले ही यह जॉब ऑफर मिल गया है। कौशल विकास मंत्री टेटवाल ने सभी चयनित युवाओं को ऑनलाइन ऑफर लेटर प्रदान किए और बधाई दी।

उन्होंने चयनित युवाओं से कहा कि वे विदेश में अपनी कार्यशैली, योग्यता और अच्छे व्यवहार से मध्यप्रदेश एवं भारत का नाम रोशन करें। आईटीआई ग्वालियर के लिए यह एक गर्व का क्षण है, जब उसके छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। पूर्व में भी संस्था में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से 42 प्रशिक्षणार्थी विदेश में सम्मान जनक रोजगार प्राप्त कर चुके हैं।

Next Post

अप्सरा के सपनों को पंख देंगे शिल्पा शेट्टी और परितोष त्रिपाठी

Thu Aug 7 , 2025
मुंबई, (वार्ता) शिल्पा शेट्टी और परितोष त्रिपाठी, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो सुपर डांसर चैप्टर 5 की कंटेस्टेंट अप्सरा की पढ़ाई में मदद करेगे। सुपर डांसर चैप्टर 5 अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस और दिल को छू लेने वाली कहानियों से लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है। इस सीज़न में […]

You May Like