
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में लक्ष्मण तलैया जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है, इसका भूमि पूजन ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने किया था। यहां पर एक करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य किया जा रहा है और लक्ष्मण तलैया को टूरिस्ट प्लेस बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान लक्ष्मण तलैया तालाब का पानी भी खाली कर दिया गया लेकिन जिम्मेदारों ने मछलियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की, इस तालाब में हजारों की संख्या में मछलियां मौजूद थी। लेकिन उनको संरक्षित करने का कार्य नहीं किया गया और पहले शिकारियों ने मछलियों को बेचने के लिए बाहर किया और अब कम पानी के चलते हजारों मछलियां तड़प तड़प कर दम तोड रही हैं लेकिन प्रशासन इस ओर नहीं देख रहा है।
