ट्रंप के टैरिफ से बाजार हलकान

मुंबई 03 अप्रैल (वार्ता) अमेरिक राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा से वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध छिड़ने की चिंता में विश्व बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, फोकस्ड आईटी, ऑटो और तेल एवं गैस समेत नौ समूहों में हुई भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार हलकान रहा।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 322.08 अंक का गोता लगाकर 76,295.36 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 82.25 अंक की गिरावट लेकर 23250.10 अंक पर बंद हुआ। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली का रुख रहा। इससे मिडकैप 0.31 प्रतिशत बढ़कर 41,796.08 अंक और स्मॉलकैप 0.76 प्रतिशत की तेजी लेकर 47,494.11 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4123 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2813 में तेजी जबकि 1169 में गिरावट रही वहीं 141 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कुल 2963 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2057 में लिवाली जबकि 829 में गिरावट रही वहीं 77 के भाव स्थिर रहे।

बीएसई के नौ समूह में गिरावट का रुझान रहा। इससे फोकस्ड आईटी 4.13, आईटी 3.78, टेक 2.85, सीडी 0.24, ऊर्जा 0.38, ऑटो 1.14, धातु 0.99 और तेल एवं गैस 0.59 और रियल्टी समूह के शेयर 0.22 प्रतिशत लुढ़क गए। वहीं, हेल्थकेयर 1.82, यूटिलिटीज 2.44 और पावर समूह के शेयर में 1.83 प्रतिशत तेजी रही।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिकवाली का दबाव रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 1.36, जर्मनी का डैक्स 1.94, जापान का निक्केई 2.77, हांगकांग का हैंगसेंग 1.52 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.24 प्रतिशत गिर गया।

कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 806 अंक का गोता लगाकर 75,811.86 अंक पर खुला और बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 75,807.55 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। वहीं, लिवाली होने से दोपहर से पहले यह 76,493.74 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 76,617.44 अंक के मुकाबले 0.42 प्रतिशत की गिरावट लेकर 76,295.36 अंक रह गया।

इसी तरह निफ्टी भी 182 अंक लुढ़ककर 23,150.30 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 23,145.80 अंक के निचले जबकि 23,306.50 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 23,332.35 अंक की तुलना में 0.35 प्रतिशत टूटकर 23,250.10 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली कंपनियों में टीसीएस 3.98, टेक महिंद्रा 3.79, एचसीएल टेक 3.71, इंफोसिस 3.41, टाटा मोटर्स 2.64, कोटक बैंक 0.97, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.95, बजाज फाइनेंस 0.81, टाटा स्टील 0.65, जोमैटो 0.54, भारती एयरटेल 0.52, मारुति 0.28, एचडीएफसी बैंक 0.21, रिलायंस 0.20, आईसीआईसीआई बैंक 0.18, बजाज फिनसर्व 0.15 और एलटी 0.09 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, पावरग्रिड 4.34, सन फार्मा 3.26, अल्ट्रासिम्को 2.92, एनटीपीसी 1.97, एशियन पेंट 1.82, नेस्ले इंडिया 1.54, इंडसइंड बैंक 1.00, टाइटन 0.88, एक्सिस बैंक 0.45, एसबीआई 0.43, अडानी पोर्ट्स 0.38, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.31 और आईटीसी के शेयर 0.09 प्रतिशत नुकसान में रहे।

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Thu Apr 3 , 2025
भोपाल, 3 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………36.4………22.4 इंदौर …………. 37.2……….23.2 ग्वालियर………..37.6……. .18.3 जबलपुर…………32.3………..20.0 रीवा …………….31.6………..22.2 सतना ………….35.0………..22.0 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

Play sound