भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला

आज यहां भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हमने गेंदबाजी करने का फैसला इस लिए किया क्योंकि हम पिच का आकलन कर दूसरी पारी में उस हिसाब से बल्लेबाजी कर सकें। यह हमारे लिए निर्णायक मैच है, हमें पता है कि वेस्टइंडीज़ के पास एक विध्वंसक बल्लेबाजी लाइन अप है और हमें हर सेशन जीतने पर ध्यान देना होगा। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। हमारे लिए यह काफ़ी अहम मुक़ाबला है। इन परिस्थितियों में कोई भी स्कोर सेफ़ नहीं होता इसलिए हमें अच्छी शुरुआत करनी होगी। हमारी टीम में दो बदलाव है, कामिल पूरन हैं जबकि ज्वेल ऐंड्र्यू की वापसी हुई है। सैंपसन की जगह रोमारियो शेफ़र्ड यह मुक़ाबला खेलेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत (एकादश): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, और मयंक यादव।

वेस्टइंडीज (एकादश): शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल ऐंड्र्यू, शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, रॉस्टन चेज, शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती।

Next Post

आदिवासी छात्रों के अपमान पर FIR की मांग

Wed Oct 14 , 2026
भोपाल: रोशनपुरा चौराहे पर 13 अक्टूबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार और जातिगत अपमान का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की […]

You May Like

Play sound