आदिवासी छात्रों के अपमान पर FIR की मांग

भोपाल: रोशनपुरा चौराहे पर 13 अक्टूबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार और जातिगत अपमान का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पटवारी का आरोप है कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ‘जय जोहार’ के नारे लगाने पर एक पुलिस अधिकारी ने उनके प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि ‘जय जोहार’ आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और सम्मान का प्रतीक है। पटवारी ने राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कमिश्नर कार्यालय का घेराव करेगी। जरूरत पड़ने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन भी किया जाएगा। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

Next Post

JNU की 11 छात्राओं के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग, NCW पहुंचा BJP महिला मोर्चा

Wed Oct 14 , 2026
नई दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के. राहटकर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने JNU की 11 छात्राओं से जुड़े कथित यौन दुर्व्यवहार मामले में ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, सख्त कार्रवाई और छात्राओं […]

You May Like

Play sound