
सिंगरौली। एनसीएल में कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 का प्रारंभिक चरण प्रिपरेटरी फेज कल 15 से 30 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष उक्त अभियान के तहत ई-वेस्ट के प्रभावी प्रबंधन एवं निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अभियान के दौरान एनसीएल की डिजिटलीकरण एवं अंतर-मंत्रालयी पोर्टल से संबंधित गतिविधियों, स्पेस का कुशल प्रबंधन, कार्यालय परिसरों का उन्नयन, पर्यावरण-अनुकूल कार्यप्रणालिया, वेस्ट टू वेल्थ नवाचारी गतिविधियों तथा अन्य से संबंधित सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों बेस्ट प्रैक्टिसीज की पहचान एवं उनके प्रभावी उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
