सरपंचों के अधिकारों की रक्षा के लिए बैठक आज

सिंगरौली। राष्ट्रीय सरपंच संघ के आह्वान पर दतिया से भोपाल तक आयोजित 20 दिवसीय ग्राम स्वराज बचाओ अभियान के तहत ग्राम स्वराज अधिकार यात्रा आज सिंगरौली पहुँच रही है। इस अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय सरपंच संघ के अध्यक्ष राजबीर सिंह कर रहे हैं। सरपंच संघ म.प्र. के प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि सरपंचों के अधिकारों की रक्षा और गांवों के सशक्तीकरण की आवाज बुलंद करने के लिए यह यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है।

Next Post

जोकोविच 2002 के बाद पहली बार टॉप 10 से बाहर हुए

Mon Sep 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) यूएस ओपन के पहले राउंड में चौंकाने वाली हार के बाद नोवाक जोकोविच दो दशक से ज़्यादा समय में पहली बार एटीपी टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। न्यूयॉर्क में मारियानो नावोन से शुरुआती राउंड में हारने के बाद, सोमवार को जारी लेटेस्ट रैंकिंग […]

You May Like