जबलपुर: मझगवां थाना क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद बोर करवाया जा रहा था। कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने पर बोर करने वालों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक ग्राम देवरी हार में निरंजन पटेल द्वारा अपने खेत में बोर कराये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक रोटरी टैक्टर से बोर किया जा रहा था, निरंजन पटेल 49 वर्ष निवासी देवरी सतधारा ने बताया कि उसका भाई खगेश पटेल उसके साथ रहता है जिसके खेत में बोर करवाई जा रही थी।
रोटरी टैक्टर के चालक पुरूषोत्तम तेकाम 30 वर्ष निवासी पिपरिया थाना किंदरई जिला सिवनी के पास बोर करने की अनुुमति नहीं थी। जिसने टैक्टर मालिक मंजूर मंसूरी के कहने पर बोर करना स्वीकार किया।पुलिस ने मंजूर मंसूरी व निरंजन पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
