श्रीराधा कृष्ण की निकुंज लीला की मनमोहक प्रस्तुति 

सीधी। जिला मुख्यालय के समीप पडऱा के उर्मिलेश्वर धाम में श्रीराधा कृष्ण रासलीला का मंचन श्रीरामकृष्ण लीला प्रचार मंडल श्रीधाम वृंदावन के द्वारा किया जा रहा है। परम पूज्य दंण्डी स्वामी निर्भयानंद महराज के परम सानिध्य में श्रीकृष्ण रासलीला के दूसरे दिन गुरुवार को श्रीराधा कृष्ण की अष्ठ सखियों के साथ निकुंज लीला श्रीकृष्ण जन्म बधाई लीला, माखन चोरी लीला का मंचन किया गया। श्री रामकृष्ण लीला प्रचार मंडल के व्यास परम पूज्य स्वामी ब्रजेश शर्मा के द्वारा बृज लीला के पद एवं भजनों की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब अनांदित किया। इस अवसर पर समाजसेवी विनय कुमार सिंह परिहार, अखिलेश पाण्डेय, आदित्य सिंह के द्वारा श्रीराधाकृष्ण झांकी की आरती एवं माल्यार्पण किया गया। उक्त रासलीला का शुभारंभ श्रीराधा कृष्ण एवं उनकी अष्ट सखियों के द्वारा रासलीला का मंचन किया गया। तत्पश्चात गोकुल में नंदबाबा माता यशोदा के घर लाला के जन्म पर बृजवासियों के द्वारा बधाई लीला का मंचन हुआ। उसके बाद अहंकार के मद में चूर देवगण के द्वारा नारद जी का अपमान करने पर नारद जी ने स्थावर वृक्ष बनने के श्री से नन्द बाबा के आंगन में श्यमला अर्जुन वृक्षों के रूप में जड़ बने देवगणों की भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा उद्धार की लीला प्रस्तुत की गई। उक्त रासलीला में ठाकुर जी श्रीकृष्ण की भूमिका दीवेश शर्मा, श्री जी की भूमिका नैतिक शर्मा, श्री जी की अष्ट सखियों की भूमिका में करण शर्मा, गोविंद शर्मा, रवि शर्मा, राजू शर्मा, देव कुमार शर्मा, रामवीर शर्मा ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही कान्हा जी दिगंबर शर्मा, हरीष शर्मा, छोटू मिश्रा, ऋषि मिश्रा द्वारा अभिनय किया गया। उक्त रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर बाल लीला, बृज लीला, द्वारिका लीला सहित अन्य लीलाओं का मंचन प्रति दिन शायं 7 बजे से उर्मिलेश्वर धाम तिलकनगर पडऱा में प्रतिदिन हो रहा है। उर्मिलेश्वर धाम तिलक नगर में 17 फरवरी से 26 फरवरी तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है।

Next Post

भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा से कांग्रेस बेचैन: हेमंत खण्डेलवाल

Fri Feb 20 , 2026
भोपाल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए दिल्ली में आयोजित एआई समिट को राष्ट्र के लिए गर्व और वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन में 100 से अधिक देशों, विश्व की अग्रणी मल्टीनेशनल कंपनियों के सीईओ और 20 से […]

You May Like