भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा से कांग्रेस बेचैन: हेमंत खण्डेलवाल

भोपाल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए दिल्ली में आयोजित एआई समिट को राष्ट्र के लिए गर्व और वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन में 100 से अधिक देशों, विश्व की अग्रणी मल्टीनेशनल कंपनियों के सीईओ और 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों की भागीदारी भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाती है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश तकनीकी नवाचार में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

उन्होंने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत दुनिया के शिखर पर पहुंचे और वैश्विक नेतृत्व करे, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर प्रयासरत हैं, लेकिन कांग्रेस इस प्रयास को दूषित करने का काम कर रही है। खण्डेलवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेसियों द्वारा किया गया अर्धनग्न प्रदर्शन राष्ट्र की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला है और इसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस कृत्य के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीण विकास को लेकर कहा कि मनरेगा से आगे बढ़कर वीबीजी-रामजी योजना नए स्वरूप में लागू की जा रही है। योजना में व्यापक बदलाव करते हुए ग्रामीणों को सवा सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। पंचायत स्तर पर कार्यों का निर्णय होगा और राज्य व केंद्र सरकार मिलकर इसके क्रियान्वयन में भूमिका निभाएंगी। उन्होंने दावा किया कि नई योजना ग्रामीण अधोसंरचना विकास और स्थायी रोजगार सृजन के माध्यम से गांवों का भविष्य बदलने का काम करेगी।

Next Post

हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : सीएम डॉ यादव

Fri Feb 20 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कोई भी नई तकनीक तभी सार्थक है, जब वह मानवता के हित में अवसरों से भरपूर और कारगर हो। हमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) को नवाचार के साथ सबके विकास, सामाजिक समरसता, सुशासन और देश-प्रदेश के सर्वांगीण विकास के […]

You May Like