जबलपुर: नारायणा हृदयालय मुम्बई के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुप्रतीम सेन, कोऑर्डिनेटर डी देशमुख और अमित केलकर द्वारा नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार को क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केन्द्र परिसर, इंदिरा मार्केट जबलपुर में किया गया। जिसमें जन्म से 18 वर्ष तक के हृदय रोग से पीड़ित 117 बच्चों की नि:शुल्क ईको जांच मुम्बई के हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा की गयी ,इनमें से 36 बच्चे गंभीर हृदय रोग से ग्रसित पाए गए जिन्हें सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया है।
अब उनकी सर्जरी नारायण हृदयालय मुंबई में नि:शुल्क की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने शिविर में पहुंचकर चल रही जाँच का मुआयना किया व बच्चों की माता से , चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। शिविर में जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, डीपीएम आदित्य तिवारी, डीईआईएम सुभाष शुक्ला, रविशंकर कोष्टा, विकास श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव सहित आरबीएसके का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
