इंदौर: विजय नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए. सुबह आठ बजे हुए चोरी की सूचना 58 वर्षीय जगदीश पंडा निवासी सीएच 201, स्कीम नं. 74 सी ने पुलिस को दी.
उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी गए सामान में 8 सोने की बालियां, 2 सोने के हार, 1 बड़ी मंगलसूत्र, 6 सोने की चूड़ियाँ, 3 सोने की अंगूठियां, 25,000 रुपए नगद, 8 चांदी की पायलें, 1 चांदी की बच्चों वाली चम्मच और घर के सीसीटीवी डीवीआर शामिल हैं. मामले में विजय नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
