सीधी चैलेंज कप सीजन-9: खेल और कला के संगम के साथ हुआ क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ

सीधी। सीधी चैलेंज कप सीजन-9 में खेल और कला के संगम के साथ क्रिकेट महाकुंभ का आज शुभारंभ हुआ। कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 का शुभारंभ पंचायत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्यजनों के विशेष आतिथ्य में गरिमामय समारोह में हुआ।

अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 का भव्य शुभारंभ आज शनिवार को शाम 4 बजे स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में खेल और कला के अनोखे संगम के साथ किया गया। आयोजन पारम्परिक प्रशासनिक आतिथ्य, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रत्येक वर्ष की भांति टूर्नामेंट का शुभारंभ सम्राट चौक से हुआ, जहां आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्रा द्वारा उप पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्राशरण सिंह के करकमलों से मशाल प्रज्वलित कराई गई। इसके पश्चात मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छत्रसाल स्टेडियम पहुंचा। स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री म.प्र. शासन भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, डॉ.रविन्द्र सिंह, इंजी.आर.बी.सिंह, विनय सिंह, के.डी.सिंह, नीरज शर्मा, हरपाल सिंह, रहीश चौहान, कुशाग्रपति त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति में मशाल प्रज्वलन, ध्वजारोहण एवं विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इसके पश्चात विभिन्न डांस ग्रुप एवं शिक्षण संस्थानों के नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर स्वागत भाषण में समिति अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्रा ने सभी अतिथियों, फ्रेंचाइजी, प्रायोजकों, सहप्रायोजकों एवं खेल प्रेमी दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से सीधी चैलेंज कप आज अपने नौवें सीजन तक पहुंचा है। भविष्य में इसी तरह का सहयोग रहा तो यह टूर्नामेंट सेंचुरी अवश्य पूरा करेगा। कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्रा, उपाध्यक्ष अजीत सिंह लल्ला, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, सदस्य अमित सिंह मुन्ना, दिग्विजय सिंह बम्फोर्ट, बाबा भलुआ, ध्रुव सेन सिंह, भूपेंद्र तिवारी, प्रमोद द्विवेदी, अभिमन्यु सिंह, सुरेंद्र द्विवेदी, अभय सिंह बबलू, एबेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, सुनील पाण्डेय, पुष्पराज सोलंकी, मांडलिक मिश्रा, नीरज कुंदेर सहित अन्य सदस्यों द्वारा अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख स्पॉन्सरों में ओवर-शालू इलेक्ट्रॉनिक्स, विकेट-सुनील भूर्तिया, सिक्सर-संतोष सिंह चंदेल, चौका-पापा ऑटोमोटिव, राजेश सिंह-प्रताप मार्बल एवं राजेन्द्र सिंह-हीरो मोटर्स शामिल हैं।

खेल से युवाओं में अनुशासन व टीम भावना होती है विकसित: राधा

राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने जिलेवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पूरे मनोयोग से खेल में भाग लेने की प्रेरणा दी।

पंचायत राज्य मंत्री ने समिति को 51 हजार देने की घोषणा की

प्रदेश की पंचायत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने आज उद्घाटन अवसर पर सीधी चैलेंज कप टूर्नामेंट स्पार्ट समिति को 51 हजार रूपये देने की घोषणा की। जिससे टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सके। उक्त सहयोग के लिये समिति के अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्रा ने राज्य मंत्री का धन्यवाद प्रकट किया।

अतिथियों ने की आयोजन समिति की सराहना

शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में खेल और कला के इस अद्भुत संगम की प्रशंसा की। नन्हे-मुन्ने कलाकारों की प्रस्तुतियों से अतिथि भावविभोर नजर आए। साथ ही जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने एवं सीधी में क्रिकेट संस्कृति को जीवंत रखने के लिए सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति एवं अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्रा सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों की मुक्तकंठ से सराहना की गई।

सीधी और मुम्बई के बीच आज खेला जाएगा उद्घाटन मैच

पहले दिन 4 जनवरी को सीधी 11 एवं मुंबई क्रिकेट क्लब मुंबई के बीच सुबह 9 बजे से पहला मैच छत्रसाल स्टेडियम सीधी में खेला जाएगा। मैच का लुत्फ उठाने के लिये काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Next Post

ग्वालियर में अंबेडकर का चित्र जलाने का मामला

Sat Jan 3 , 2026
ग्वालियर। डॉ. अंबेडकर के चित्र को कथित तौर पर जलाने और अपमानजनक नारे लगाने के मामले में अनिल मिश्रा समेत 4 की जमानत याचिका पर विशेष कोर्ट अब रविवार को सुनवाई करेगा। शनिवार को सुनवाई में मिश्रा के वकील ने तर्क दिए। हालांकि केस से संबंधित दस्तावेज कम होने के […]

You May Like