खंडवा की विशेष लोक अदालत में 23 प्रकरणों का हुआ निराकरण

खंडवा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शनिवार को धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत का शुभारंभ विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी लोक अदालत श्री उत्सव चतुर्वेदी द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री अनिल चौधरी, जिला न्यायाधीश श्री आशीष प्रताप सिंह, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, पैरालीगल वॉलंटियर्स श्री गणेश कनाडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला न्यायालय, खंडवा में दो खंडपीठों तथा तहसील न्यायालय हरसूद एवं पुनासा में एक-एक खंडपीठ का गठन किया गया था। इस प्रकार कुल चार खंडपीठों के माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण की कार्यवाही की गई।जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत के अंतर्गत कुल 38 प्रकरणों को निराकरण हेतु रेफर किया गया, जबकि 23 प्रकरणों का निराकरण विशेष लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के अंतर्गत लंबित एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित निराकरण कर पक्षकारों को शीघ्र, सुलभ एवं सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है।

Next Post

23 नवंबर से निकलेगी 6 हजार किमी की मार्कण्डेय मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा

Sat Nov 21 , 2026
खंडवा। मां नर्मदा की परिक्रमा को लेकर खंडवा से एक अनूठी धार्मिक यात्रा शुरू होने जा रही है। खंडवा के संत श्री विभुजी शर्मा 23 नवंबर को मार्कण्डेय मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। आनंद धाम, सीएच प्राइम कॉलोनी से सुबह 8 बजे यात्रा प्रारंभ होगी। आयोजकों के अनुसार […]

You May Like