कोबरा पकड़ते समय सिपाही को डंसा, इलाज के दौरान आरक्षक की मौत

इंदौर. फर्स्ट बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक की देर रात को सांप के डंसने से मौत हो गई. आरक्षक को अस्तबल में सांप निकलने की सूचना पर भेजा था. इस दौरान कोबरा पकड़ने की कोशिश में उसने आरक्षक की उंगली पर डंस लिया. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक आरक्षक 47 वर्षीय संतोष चौधरी लंबे समय से फर्स्ट बटालियन में सेवाएं दे रहे थे. शनिवार रात करीब 9 बजे घोड़ों के अस्तबल में सांप दिखाई देने की सूचना मिली थी. अधिकारी के निर्देश पर संतोष वहां पहुंचे और सांप पकड़ने लगे. इसी दौरान कोबरा ने उन्हें डंस लिया. साथी आरक्षक स्वामी प्रसाद साहू तुरंत उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी. बताया जाता है कि संतोष पहले भी कई बार सांप पकड़ चुके थे, इसलिए उन्हें मौके पर बुलाया था. संतोष मूल रूप से इंदौर के निवासी थे और परिवार में पत्नी, एक बेटा व एक बेटी है. घटना की खबर मिलते ही देर रात कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं.

Next Post

दो साल से बिना नंबर चल रही कार पकड़ी, टैंकर कंटेनर से भिड़ा, ड्राइवर बचा

Sun Sep 21 , 2025
इंदौर. तेजाजी नगर चौराहे पर रविवार को यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर चल रही कार को 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा. वाहन पिछले दो साल से बिना नंबर चलाया जा रहा था और टैक्सी के रूप में उपयोग में लिया जा रहा था. यातायात सूबेदार अमित […]

You May Like