ऑनलाइन टास्क इन्वेस्टमेंट ठगी में क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, महाराष्ट्र से गैंग का चौथा सदस्य गिरफ्तार

इंदौर: टेलीग्राम टास्क इन्वेस्टमेंट के नाम पर 60 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाली गैंग पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने चौथी गिरफ्तारी की है. आरोपी फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराकर देशभर में लोगों से करोड़ों की ठगी कराने में शामिल था.एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल 1930 पर इंदौर निवासी मोहम्मद हिदायतुल्ला ने टेलीग्राम टास्क के जरिए इन्वेस्टमेंट ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायत में बताया था कि शुरू में छोटा लाभ देकर भरोसा जीतने के बाद आरोपी गैंग ने उससे करीब 60 लाख रुपए की ठगी कर ली. मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की. अब टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर जानकारी की मदद से महाराष्ट्र के संभाजी नगर निवासी कृष्णा कदम को गिरफ्तार किया है. आरोपी गुजरात में सक्रिय ठगी गिरोह को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराता था.

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि गैंग ने देशभर में इसी तरह के टास्क इन्वेस्टमेंट जाल में फंसाकर सैकड़ों लोगों से धन ऐंठा है. पुलिस अब गैंग के नेटवर्क, धन के प्रवाह और अन्य सदस्यों के ठिकानों की जांच में जुटी है. प्रकरण में क्राइम ब्रांच पहले ही हरियाणा और महाराष्ट्र से तीन आरोपियों मंदीप निवासी हिसार, गुरदीप बूरा निवासी हरियाणा और सिद्धेश्वर खांड भराड़ निवासी महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर चुकी है. टीम ने गैंग से जुड़े 40 से अधिक बैंक खातों में जमा लाखों रुपये भी फ्रीज किए हैं.

Next Post

एशियन मास्टर्स चैम्पियनशिप में शहर की अधिकारी ने दिलाया मेडल

Tue Nov 18 , 2025
इंदौर:चेन्नई में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में इंदौर की महिला निरीक्षक ने दमदार प्रदर्शन कर लॉन्ग जम्प में कांस्य पदक जीता. इस उपलब्धि पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है.तमिलनाडु के चेन्नई में 05 से 09 नवंबर तक आयोजित 23वीं मास्टर्स एथलेटिक एशियन चैम्पियनशिप में इंदौर पुलिस की महिला निरीक्षक […]

You May Like