जुआ फड़ पर छापा, 14 गिरफ्तार

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस ने राइट टाउन क्षेत्र में दबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 14 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 24 हजार रुपये से अधिक की नकदी और ताश की गड्डी बरामद की है।लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि राइट टाउन स्थित एक खंडहर के पास योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी।

मौके पर अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने 14 जुआरियों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में सौरभ कोरी, मनीष रंगारे, सज्जू बेन, ब्रजेश वंशकार, सचिन जैन, शुभम साहू, धर्मेन्द्र कोरी, मधुर जैन, राहुल जैन, करण साहू, रोहित कोरी, पंकज जैन, अभिषेक जैन और आकाश सोनी शामिल हैं। पुलिस ने फड़ और जुआरियों की जामा तलाशी के दौरान कुल 24,420 रुपये और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Next Post

अपहरण व लूट कांड का पर्दाफाश, पांच बदमाश दबोचे

Wed Feb 25 , 2026
इंदौर: अपहरण कर लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल एवं वारदात में प्रयोग की गई हुंडई ओरा कार सहित करीब 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की है.एसीपी जोन 1 सुमित केरकेट्टा ने […]

You May Like