एल्गिन अस्पताल गेट के बाहर नहीं थम रही मनमानी 

जबलपुर। शासकीय रानी दुर्गावती चिकित्सालय लेडी एल्गिन में मुख्य गेट के बाहर ऑटो चालक और ई- रिक्शा चालक की मनमानी नहीं थम रही है। देखा गया है कि सवारी के लिए अस्पताल के गेट के बाहर ही वह अपना वाहन खड़ा कर देते हैं और सवारी बैठाने के लिए लग जाते हैं। जिसके कारण यहां आने- जाने वाले मरीज और उनके परिजनों को काफी समस्याएं होती हैं। खासतौर पर यह देखा जाता है कि जब कोई मरीज या उनके परिजन आते हैं तो यह ई-रिक्शा और ऑटो चालक गेट पर ही अपना वाहन खड़ा करके अपनी सवारी के लिए लग जाते हैं। उससे अगर कोई एंबुलेंस या मरीज अस्पताल में पहुंचता है तो उनको गेट के अंदर या बाहर जाने में बहुत परेशानी होती है। जिस पर यातायात विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कई बार बनती है जाम की स्थिति

मुख्य रेलवे स्टेशन के समीप बने लेडी एल्गिन अस्पताल में रोजाना मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। खासतौर पर प्रसूता महिला का इलाज इसी अस्पताल में होता है,जिसके कारण यहां महिला एवं उनको परिजनों की भीड़ लगी रहती हैं। उससे यहां ऑटो और ई- रिक्शा चालकों की धमा चौकड़ी होने के कारण इसके मुख्य गेट के बाहर खड़े वाहनों से ट्रैफिक जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती है। वहीं अगर कोई बड़ा वाहन यहां से गुजरता है तो इन ई- रिक्शा और ऑटो चालकों के कारण यहां पर बडे़ वाहन फंस जाते हैं। जिससे ट्रैफिक जाम लग जाता है और वाहनों की लंबी कतारें भी दोनों तरफ देखने को मिलती हैं।

Next Post

अधिकांश चालकों के सिर में नहीं है हैलमेट, पेट्रोल पंप में ही निकलता है हैलमेट 

Mon Aug 11 , 2025
,जबलपुर। आदेश चाहे कितने भी जारी हो जाएं, हम तो अपने मन की ही करेंगे….ये बात इन दिनों जबलपुर के अधिकांश दोपहिया वाहन चालकों के ऊपर बिल्कुट फिट बैठते नजर आ रही है। वजह.. सड़कों पर बिना हैलमेट के अभी भी अधिकांश दोपहिया वाहन चालकों का देखा जाना। नवभारत के […]

You May Like