रास बिहारी बोस की पुण्यतिथि और हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम नायक रास बिहारी बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि गदर आंदोलन, आज़ाद हिंद फ़ौज सहित विभिन्न क्रांतिकारी गतिविधियों के माध्यम से रास बिहारी बोस ने स्वतंत्रता संग्राम को नई गति, ऊर्जा और दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए समर्पित उनका संपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा और पाथेय है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के अमर सपूत हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके त्याग व बलिदान को नमन किया।

Next Post

इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत, आंकड़ा 25 पहुंचा

Wed Jan 21 , 2026
इंदौर: भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बीमार पड़ने वालों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार देर रात भागीरथपुरा क्षेत्र से एक और मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके साथ ही इस मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई […]

You May Like