जबलपुर: घमापुर थाना चुंगी चौकी में बमबाजी-पथराव करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। बुधवार को रिमांड खत्म होने पर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि दो आरोपित मंगलवार को ही जेल भेजे जा चुके है जिन पर एनएसए के तहत भी कार्रवाई की गई है। तीन अब भी फरार है ।
विदित हो कि चुंगी चौकी में रविवार औैर यश ठाकुर, हर्ष ठाकुर, भैया लाल ठाकुर, छोटू ठाकुर ने पथराव के साथ बमबाजी की थी। इसके बाद सोमवार दिन रात्रि समर्थ सिंह ठाकुर, ऋषभ वर्मा, अभि ने बमबाजी की थी। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की थी। मामले में यश ठाकुर, हर्ष ठाकुर, राजेश सिंह उर्फ भैया लाल ठाकुर, छोटू ठाकुर उर्फ राजेन्द्र ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था। यश और हर्ष को रिमांड पर लिया गया था। जबकि तीन आरोपित अब भी फरार है।
वर्ष 2000 से कर रहे अपराध, 20-20 अपराध है दर्ज
राजेन्द्र ठाकुर उर्फ छोटू पिता लल्लन सिंह ठाकुर 51 वर्ष एवं राजेश सिंह ठाकुर उर्फ भैया पिता लल्लन सिंह ठाकुर 45 वर्ष दोनों निवासी बरउ मोहल्ला द्वारका नगर के वर्ष 2000 से अपराध घटित किये जा रहे है जिसके खिलाफ अवैध वसूली, हत्या का प्रयास, जुआ एक्ट, बलबा कर मारपीट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम आदि के 20-20 अपराध दर्ज है। जिनके खिलाफ समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी लेकिन दोनों लगातार अपराध घटित किये जा रहे थे।
