दमोह: सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविवार अल सुबह डॉक्टर अग्रवाल और तीन गुल्ली के बीच साइकिल चला रहे 8 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बालक को गंभीर हालत में उपचार के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने नाजुक स्थिति बताकर जबलपुर रेफर कर दिया था। रेफर के दौरान रास्ते में 8 वर्षीय बालक ने दम तोड़ दिया।मौत हो जाने पर जिला अस्पताल चौकी प्रधान आरक्षक शुभनारायण यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई करते हुए बताया कि मृतक कृष्णा पिता राजकुमार नामदेव, मागंज वार्ड-3 पंजाब बैंक के सामने निवासी बताया गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार और पुलिस बल ने पहुंचकर अज्ञात वाहन की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है
Next Post
होल्कर साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए
Sun Sep 6 , 2026
इंदौर:नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एनसीबी और नारकोटिक्स विंग ने होल्कर साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों को सिंथेटिक ड्रग्स सहित सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा […]

You May Like
-
6 months ago
धान भुगतान को लेकर किसानों के उग्र तेवर
-
8 months ago
मंदिर में चोरी, दान पेटी में रखी चढ़ोत्तरी ले गए चोर
-
10 months ago
तोरनिया प्लाण्ट में तार चोरी करने वाले गांव के ही निकले
-
3 months ago
वीडियो जारी कर सीएमओ के सामने सरेंडर हुए अजीज