नेतन्याहू ने भारतीय पायलट की बहादुरी को किया सलाम, 174 यात्रियों की बचायी थी जान

येरूशलेम, (वार्ता) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी की जमकर सराहना की है।

श्री नेतन्याहू ने ‘एक्स” पर लिखा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी जान पर खेलकर 174 लोगों की जान बचायी। उन्होंने भारतीय पायलट को ‘सच्चा हीरो’ बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

श्री नेतन्याहू ने अपने ‘एक्स” पर भारतीय पायलट की प्रशंसा में लिखा, “मैं असाधारण बहादुरी के लिए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम करता हूं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने लड़ाई लड़ी, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों एवं क्रू को हमलावर को काबू करने में मदद की। उन्होंने 174 लोगों की जान बचायी। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं, वे एक सच्चे हीरो हैं।”

गौरतलब है कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई में उड़ान के दौरान को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया था और विमान को क्रैश करने का प्रयास किया था। बुरी तरह लहूलुहान होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हमलावर से मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और केबिन क्रू को कॉकपिट के अंदर आकर हमलावर को काबू करने का मौका मिला।

घटना के बाद विमान की सऊदी अरब के तबूक हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी, जहां कैप्टन का इलाज जारी है।

 

Next Post

केरल में भाजपा के राज्य मुख्यालय 'मारारजी भवन' पर हमला, भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन का एलान, एसएफआई का आज शैक्षणिक बंद

Thu Oct 1 , 2026
तिरुवनंतपुरम, (वार्ता) केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में राजनीतिक हिंसा का दायरा और बढ़ गया है। बुधवार देर रात भाजपा के राज्य मुख्यालय ‘मारारजी भवन’ पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पथराव किया और बोतलें फेंकी। इससे ठीक पहले शहर में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के वाहन पर भी हमला किये […]

You May Like