
जबलपुर। कुण्डम थाना अंतर्गत मोहनी तिराहा में एम्बुलेंस की टक्कर से मोटर सायकल सवार 2 युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। पुलिस ने बताया कि पारत सिंह कुलस्ते निवासी चौरई कला ने सूचना दी कि वह हाईस्कूल हरदुली कला में शिक्षक के पद पर है, उसका बेटा अमन कुलस्ते 21 वर्ष एव सूर्यचंद उर्फ किस्सू सिंह 19 वर्ष, अजय आर्माे 19 वर्ष तीनों मोटर सायकल से नये घर चौरईकला से पुराने घर चौरई जा रहे थे। मोहनी तिराहा में जबलपुर तरफ से आ रही एम्बुलेंस क्रमांक सीजी 15 डीटी 5070 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये और मोटर सायकल में टक्कर मार दिया, जिससे तीनों मोटर सायकल सहित गिर गये तीनों को हाथ पैर सिर एवं शरीर में गम्भीर चोटें आयीं हैं। उपचार हेतु कुण्डम अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर उसके बेटे अमन कुलस्ते को मृत घोषित कर दिया एवं घायल सूर्यचंद उर्फ किस्सू, अजय आर्मो को मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया, मेडिकल कॉलेज में सूर्यचंद उर्फ किस्सू आर्मो उम्र 19 वर्ष की मौत हो गई।
