चुरहट पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब जब्त की

सीधी।चुरहट पुलिस नें अवैध रूप से शराब बिक्री करने जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 60 लीटर शराब जप्त करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि नवोदय रोड सहकारी मुर्गी फार्म चुरहट के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने हेतु किसी का इंतजार कर रहा है। उक्त सूचना पर एसडीओपी चुरहट ने थाना चुरहट से पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना के तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु रवाना किये। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्रवाई की जहां पर एक व्यक्ति एक बोरी व 06 नग कागज के कार्टून में शराब रखे मिला, उसका नाम पता पूछा तो अपना नाम संतोष कुमार रावत पिता मोतीलाल रावत उम्र 34 वर्ष निवासी बार्ड क्र. 08 भेलकी थाना चुरहट का होना बताया।

Next Post

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

Thu May 1 , 2025
जयपुर 01 मई (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 50वें मुकाबले में टॉस जीतकर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहाकि हमें बाद में थोड़ी ओस देखने को मिल सकती है। आमतौर पर […]

You May Like