जबलपुर: गढ़ा पुलिस ने बोलेरो से ढुल रही शराब पकड़ी है। इसके साथ दो शराब तस्करों को भी दबोचा है। जिनके कब्जे से 150 पाव देशी शराब जब्त की गई है।
टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक एमपी 20 टीए 1063 में अवैध शराब की परिवहन किया जा रहा था। सूचना पर कैंसर विभाग मेडिकल कॉलेज के सामने मेन रोड पर दबिश दी गई।
काली फिल्म लगी बोलेरो को रोका गया। चालक नमा अमित मेश्राम 32 वर्ष निवासी शांतिनगर परसवाड़ा संजीवनीनगर, गोपाल गुप्ता 25 वर्ष निवासी भैरवबाबा मंदिर के पास शास्त्रीनगर तिलवारा को दबोचा गया। बोलेरो चालक के बाजू वाली सीट के पास रखे 3 कार्टून में कुल 150 पाव देशी शराब रखे मिले, उक्त शराब के संबंध में पूछने पर धनवंतरीनगर शराब दुकान से शराब लेकर शास्त्रीनगर निवासी टोनी के यहां देने जाना बताते हुये उक्त शराब धनवंतरीनगर शराब दुकान के मैनेजर विवेक सिंह द्वारा भेजना बताये।
आरोपियों के कब्जे 150 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो क्रमांक एमपी 20 टीए 1063 जप्त करते हुये आरोपीी अमित मेश्राम, गोपाल गुप्ता, विवेक सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
