नैनपुर नगर पालिका कार्यालय में भीषण आग, दस्तावेज खाक, लापरवाही उजागर

नैनपुर:नगर पालिका कार्यालय की लोक निर्माण शाखा में तड़के करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। इस आग में महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर पूरी तरह खाक हो गए। अचानक लगी इस आग ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।आगजनी की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे। न ही अब तक घटना के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यालय में सुरक्षा इंतज़ाम न के बराबर हैं। आग बुझाने के साधन तक मौजूद नहीं थे, जिसके चलते नुकसान और बढ़ गया। आमजन का सवाल है कि जब नगर पालिका ही अपने कार्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही तो शहर की सुरक्षा और सुविधाओं की गारंटी कैसे दे पाएगी ?

लोगों में नगर पालिका की इस लापरवाही को लेकर गहरी नाराज़गी है। अभी तक न तो आग लगने के कारणों का खुलासा हो पाया है और न ही यह पता चल सका है कि कौन-कौन से दस्तावेज जले हैं।यह घटना नगर पालिका की लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी का ताजा उदाहरण है, जिसकी जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की मांग लोगों द्वारा की जा रही है।

Next Post

CM डॉ यादव ने 7,832 टॉपर विद्यार्थियों को दी स्कूटी की राशि, खातों में पहुँचे 68 करोड़ रुपये

Thu Sep 11 , 2025
भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आज आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों की कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 7,832 टॉपर विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना के अंतर्गत राशि प्रदान की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा […]

You May Like