गहोई वैश्य महासभा चुनाव: सतना समेत देश के 78 केन्द्रों पर आज ही रही वोटिंग

सतना:अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा चुनाव के लिए रविवार 16 नवंबर को मतदान होना है। राष्ट्रीय स्तर पर 13 पदों के लिए देशभर से कुल 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आपना भग्य आजमा रहे हैं और इनकी किस्मत का फैसला गहोई समाज के 25 हजार 528 वोटर करेंगे। यहां बता दें कि महासभा का गठन 7 अप्रैल 1914 को हुआ था। महासभा के लिए पिछला चुनाव 11 अगस्त 2019 को हुआ था।

इस बार चुनाव को लेकर समाज सदस्यों में काफी उत्साह है और पहले से अधिक वोटिंग का अनुमान लगाया जा रहा है। गहोई वैश्य पंचायत सतना के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि 16 नवंबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होना है। मतदान केन्द्र केशरवानी सेवा सदन, कृष्ण नगर में बनाया गया है। सतना के मतदान केन्द्र में सतना के 149 वोटर, गुनौर के 8, नागौद से 5, रीवा के 13, देदवतालाब से 1, कबरई से 8, पालीपुर से 1, धवाल से 1, सिंगरौली से 5, उचेहरा से 1 वोटर मतदान करेंगे।

गहोई वैश्य परिवार मप्र और उप्र में अधिक होने से मप्र में 47 और उप्र में मतदान के लिए 24 केन्द्र बनाए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 4, छत्तीसगढ़ में 3 और दिल्ली में एक केन्द्र बनाया है। सचिव पियूष गुप्त ने समाज सदस्यों से अपील की है कि शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी मतदाता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने जरूर आएं।
सौंपी गई जिम्मेदारी
रविवार को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को ही चुनाव सामग्री और मतदान की जिम्मेदारी निर्वाचन अधिकारी को दे दी गई। इस मौके पर पीठासीन अधिकारी अखिलेश कुचया, पर्यवेक्षक पीडी कुचया, मतदान अधिकारी संदीप खंताल, प्रमोद कुचया, संजय बड़ेरिया, कमलेश सेठिया, गणेश शंकर सरावगी, केंद्र प्रभारी संजय गुप्ता, पियूष गुप्ता, धीरेन्द्र अरूसिया, सत्यम कुचया उपस्थित रहे।

Next Post

पुलिस ने गायब नाबालिग को बापी में पाया

Sun Nov 16 , 2025
सतना:रामपुर बाघेलान पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही करते हुए सितंबर से लापता नाबालिक को बापी में खोज निकाला.ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही कर नाबालिक को परिजनों के सुपुर्द किया है.मिली जानकारी के अनुसार गत 11सितंबर. को फरियादी ने पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने […]

You May Like

मनोरंजन