4000 सफाई मित्र, 375 डोर टू डोर गाड़ियां कर रहीं निरंतर सफाई : महापौर

जबलपुर:शहर के देवतुल्य नागरिकों को वर्षाऋतु में जलप्लावन की समस्या से मुक्त रखने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है। वर्षाजल की सुगम निकासी सुनिश्चित करने के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नू के नेतृत्व में आधुनिक मशीनों और भारी वाहनों की मदद से शहर के बड़े और छोटे नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
महापौर ने निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्यों रजनी कैलाश साहू, अंशुल राघवेन्द्र यादव, एवं विवेकराम सोनकर और स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ कमला नेहरू नगर वार्ड का औचक निरीक्षण कर नाला सफाई अभियान का जायजा लिया। इस अवसर पर महापौर ने बताया कि शहर में 4000 सफाई मित्र एवं 375 डोर टू डोर गाड़ियॉं लगातार सफाई कार्य में लगी हुई हैं।
आधुनिक मशीनों से हो रही सफाई
महापौर ने निरीक्षण के दौरान बताया कि शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने अभूतपूर्व संख्या में संसाधनों को काम पर लगाया है। नालों और नालियों के जीर्णोद्धार और गाद निकालने के लिए तेज गति से मशीनों एवं मानव संसाधनों को लगाकर कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षमता की हैवी मशीनें 154 बड़े नालों की गहरी सफाई और गाद हटाने के लिए 110, 200, 70 की 10 टाटा हिटाची मशीन, 24 जे.सी.बी., 24 डम्फर, मिनी हिटाची 23 और 33 ट्रेक्टर ट्राली के माध्यम से नालों की सफाई का कार्य लगातार किया जा रहा है।
79 वार्डों में चल रहा अभियान
महापौर ने ये भी बताया कि शहर के बड़े नालों के साथ-साथ सभी 79 वार्डों की छोटी-छोटी नालियों की भी तड़ीझाड़ सफाई कराई जा रही है, ताकि गलियों में पानी जमा न हो। अभी तक कुल 154 चिन्हित बड़े नाले है, 126 नालों की सफाई पूर्ण हो चुकी है, शेष 28 नालों पर तेज गति से सफाई का कार्य किया जा रहा है, जिससे वर्षाजल की निकासी बेहद सुगम हो जाएगी और नागरिकों को जलभराव से भारी राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान महापौर ने ने स्पष्ट कहा कि हमारी पूरी टीम, जन प्रतिनिधि और निगम का पूरा प्रशासनिक अमला नागरिकों की सेवा के लिए 24 घंटे 8-8 घंटे की शिफ्ट में तत्पर है। इस बार वर्षा ऋतु में नागरिकों को जलभराव के कारण किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा

Next Post

अब तक 70 कुंओं की सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य पूरा

Fri Jun 5 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जल संरक्षण एवं जल स्त्रोंतों को संवर्धन करने की दिशा में लगातार प्रयास […]

You May Like