छतरपुर: विधायक ललिता यादव ने ज्ञान योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वामी विवेकानंद जी एवं महर्षि महेश योगी जी के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ज्ञान, संस्कार और युवा चेतना के माध्यम से ही सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय दर्शन, आत्मबल और सकारात्मक सोच से जोड़ना रहा।
इसी क्रम में विधायक ललिता यादव ने बिजावर नाके पर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण और युवाओं के मार्गदर्शन के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनका जीवन आत्मविश्वास, अनुशासन और समाज सेवा की प्रेरणा देता है।दोनों कार्यक्रमों में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेन्द्र चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उन्होंने भी स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यक बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
