मारुति की नयी विक्टोरिस की बिक्री 22 सितंबर से, कीमत 10,49,900 रुपये से

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) मारुति सुजुकी इंडिया के नये एसयूवी विक्टोरिस की बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी और कंपनी ने शुरुआती कीमत 10,49,900 रुपये रखी है। विक्टोरिस को 21 संस्करणों और 10 रंगों में पेश किया गया है जिनमें तीन डुएल टोन और सात सिंगल टोन रंग हैं।

मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने सोमवार को विक्टोरिस की कीमतों की घोषणा करते हुये एक विज्ञप्ति में कहा कि इस महीने की शुरुआत में विक्टोरिस को पेश करने के बाद से ही हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ग्राहकों ने विशेष तौर पर इसकी इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी, हाइपर कनेक्टेड फीचर, डिजाइन और सुरक्षा फीचरों की काफी तारीफ की है।

स्मार्ट हाइब्रिड (पेट्रोल) में एलएक्सआई मॉडल की एक्स शो-रूम कीमत 10,49,900 रुपये और जेडएक्सआई प्लस (ओ) की कीमत 15,81,900 से 19,98,900 रुपये है।

स्ट्रांग हाइब्रिड ई-सीवीटी के विभिन्न संस्करणों की कीमत 16,37,900 रुपये से 19,98,900 रुपये तक होगी। एस-सीएनजी की कीमत 11,49,900 रुपये से 14,56,900 रुपये तक है।

कंपनी ने मासिक सबस्क्रिपशन पर विक्टोरिस खरीदने का भी ऑफर दिया है। सबस्क्रिप्शन राशि 27,707 रुपये से शुरू हो रही है।

Next Post

मां की पिटाई से नाराज सौतेले बेटे ने फावड़े से पिता की कर दी हत्या

Mon Sep 15 , 2025
कुसमी। जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करैल में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बेटे ने अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना की जड़ घरेलू विवाद रहा। जिसमें पत्नी से हुई कहासुनी और मारपीट ने परिजनों को […]

You May Like