रांग साइड ब्रिज उतरे तो खैर नहीं, अब गाड़ी पंचर होते देर नहीं

उज्जैन: ट्रैफिक नियम तोड़कर रॉंग साइड से ब्रिज उतरने वालों के लिए अब खौफनाक खबर है. फ्रीगंज ब्रिज पर ट्रैफिक पुलिस वन-वे टायर किलर बैरियर लगाने जा रही है. इसके बाद अगर कोई वाहन चालक रॉंग साइड से ब्रिज पर उतरने की कोशिश करेगा तो उसके टायर तुरंत फट जाएंगे.नियम तोड़ने वालों के लिए उज्जैन पुलिस ने एक नवाचार किया है और आज से फ्रीगंज ब्रिज पर वन-वे टायर किलर बैरियर लगाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा. कोई भी वाहन चालक अब रॉंग साइड आएगा तो उनकी गाड़ियों के टायर चकनाचूर हो जाएंगे.
चालान से नहीं माने तो सख्त कदम उठाया
अब तक पुलिस चालान बनाकर कार्रवाई करती रही, कई लोग बार-बार गलती दोहराते रहे. चालान भरने के बाद भी आदत नहीं सुधरी. इसलिए पुलिस ने अब कठोर कदम उठाते हुए यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है.
टायर पंचर, सफर ख़त्म
वन-वे टायर किलर बैरियर की धारदार नुकीली स्टील की प्लेटें वाहन के टायर चीर देंगी. टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर- किसी को भी रॉंग साइड पर चलने की हिम्मत नहीं होगी.
पुलिस अधीक्षक की सख्त चेतावनी
नवभारत से चर्चा में उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कि रॉंग साइड चलना मौत से खेलना है. चालान से बच भी गए तो बैरियर से नहीं बचेंगे. टायर पंचर होकर सफर बीच सड़क पर ही खत्म हो जाएगा. बेहतर यही है कि ट्रैफिक नियम मानें और सुरक्षित चलें.
शहर में दिखेगा अनुशासन
इस व्यवस्था से ट्रैफिक में अनुशासन लौटेगा और लोगों में भय का माहौल बनेगा. अब जो भी नियम तोड़ेगा, उसे सड़क पर ही सज़ा मिल जाएगी.
लगातार हो रही दुर्घटनाएं
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जिस प्रकार से फ्रीगंज ब्रिज पर लोग रांग साइड टू व्हीलर फोर व्हीलर से आवाजाही कर रहे हैं ऐसे में न सिर्फ नियम टूट रहे हैं, बल्कि दुर्घटनाएं भी हो रही है, मौके पर वाहन चालकों के आपस में विवाद भी होते हैं, ऐसी सड़क दुर्घटनाओं में मौत भी हो जाती है. यही कारण है कि वन वे टायर किलर बैरियर लगाए जाने का कार्य ब्रिज पर प्रारंभ किया जाएगा

Next Post

सफाई व्यवस्था में कमी पर अधिकारियों को नोटिस

Mon Sep 15 , 2025
इंदौर: नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने शहर के मध्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान सराफा, श्रद्धानंद मार्ग, मधु मिलन चौराहा, सरवटे बस स्टैंड, नंदलालपुरा और छोटी ग्वालटोली क्षेत्रों का अवलोकन किया गया. आयुक्त ने निर्देश दिए कि चौराहों की सुंदरता बनाए रखने हेतु बैनर-पोस्टर […]

You May Like

मनोरंजन