कंपनी में फर्जीवाड़ा कर लगाया लाखों का चूना

सतना: सीमेंट कंपनी से संबद्ध ठेका कंपनी में कार्यरत दो कर्मचारियों ने फर्जीवाड़ा करते हुए लाखों रुपए निकाल कर उन्हें अपने रिश्तेदारों के खाते में जमा करा दिए. मामले की शिकायत मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने बालाघाट निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.कोतवाली थाना मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के अंदर कुछ कार्यों को करने के की जिम्मेदारी ठेका कंपनी आयोकी फैब्रीकोन प्रा लि पुणे को सौंपी गई है. उक्त ठेका कंपनी में कार्यरत दो भाई जैनेंद्र पातरे और संदीप पातरे निवासी बालाघाट ने वर्ष 2025 में काम छोड़ दिया था.

लेकिन 2023, 24 और 25 तक कार्य करने के दौरान दोनों भाइयों ने मजदूरों का ऑनलाइन हाजिरी रजिस्टर वेजेस कंपनी के इलेट्रानिक अभिलेख में वेतन बनाकर और हाजिरी लगाकर बैंक के खाते से लगभग 30 लाख से अधिक की धनराशि को अपने रिश्तेदारों के खाते में डलवा दिया. ठेका कंपनी को जब तक यह गड़बड़ी पकड़ में आती तब दोनों भाई काम छोड़ कर जा चुके थे. लिहाजा कंपनी द्वारा मामले की शिकायत पुलिस में की गई. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई. इसी कड़ी में गुरुवार को दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रद्धालु की मौत

Fri Oct 9 , 2026
सतना: मझगवां थाना क्षेत्र में मिचकुरिन घाटी के पास गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। मैहर जा रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल ललित यादव ने इलाज के दौरान […]

You May Like