नयी दिल्ली 14 सितंबर (वार्ता) असम 100 प्रतिशत रेल मार्ग का विद्युतीकरण करने वाले राज्यों में शुमार हो गया है। राज्य के चुनौतीपूर्ण लंमडिंग-बदरपुर पहाड़ी रेलखंड के 169 किलोमीटर मार्ग के विद्युतीकरण का काम पूरा होने के साथ ही राज्य में रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “असम का रेल नेटवर्क अब 100 प्रतिशत विद्युतीकृत हो गया है। चुनौतीपूर्ण 169 किलोमीटर लंबे लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी रेलखंड के विद्युतीकरण के साथ राज्य में रेलवे विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है।”
